Sunday 6 April 2014

मुंबई



-मुंबई-

हरदम चमकती रहती है यह मुंबई
हर वक्त दौड़ती रहती है यह मुंबई

दिल दरिया है जिसका वो है मुंबई
एकता का प्रतीक बना है यह मुंबई

"प्यार" जिसकी निशानी है मुंबई
"दुश्मन" को दूर भगाती है मुंबई

कंधो से कंधे मिलते है जहाँ वो है मुंबई
सबकी सुरक्षा करती है यह मुंबई

बाबा हाजी अली बसे है जहाँ वो है मुंबई
मशहूर सिद्धिविनायक है जहाँ वो है मुंबई

माउंट मेरी जिसकी शान है वो है मुंबई
मराठी जिसकी मातृभाषा है वो है मुंबई

यूँ तो जिंदगी जीना सिखाती है मुंबई
और जीने का मकसद भी बनती है मुंबई

जहाँ जिंदगी रोती भी है और हँसती भी है वो है मुंबई
फिर भी यह जिंदगी कभी थमती नही क्योंकि यह है मुंबई

आँसू को भी पत्थर बनना पड़ता है जहाँ वो है मुंबई
हर वक्त मुस्कुराना पड़ता है जहाँ वो है मुंबई

करोड़ो लोग रहते है यहाँ वो है मुंबई
फिर भी जिंदगी जैसे अकेली है वो है मुंबई

समुंदर की मीठी मीठी हवा है जहाँ वो है मुंबई
प्रेमी की बाहों मे बॅंडस्टॅंड पे सोना है तो है मुंबई

लोकल की भीड़ मे घुसकर किसीकि माँ-बहन करना है वो है मुंबई
फिर थोड़ी देर मे उसीको अपना दोस्त भी बनाना है वो है मुंबई

खाना पीना जहाँ है वो है मुंबई,
हर कॉम के लिए जैसे बनी है मुंबई

महिलाए जिसकी मजबूत है वो है मुंबई
कोई भी मुश्किल से वे गुजरती सकती है वो है मुंबई

जहाँ जानवर को भी सन्मान मिलता है वो है मुंबई
जीने का उन्हे समान हक मिलता है जहाँ वो है मुंबई

रात को यौवन जहाँ छलक्ता है वो है मुंबई
जाम से जाम जब मिल जाता है वो है मुंबई

फूटपाथ से आदमी जहाँ करोड़पति बनता है वो है मुंबई
करोड़पति रातोरात ज़मीन पे जाता है वो है मुंबई

सितारो से हमेशा चमकती रहती है मुंबई,
शाहरुख, सलमान जिसकी शान है वो है मुंबई

पुलिस जिसकी बलवान है वो है मुंबई,
त्योहारके दिन भी जो सुरक्षा करे वो है मुंबई

वैसे तो हम सबकी शान है मुंबई
हम सबको जिससे प्यार है वो है मुंबई

वैसे तो "महाराष्ट्रा" का छोटा सा कोना है मुंबई
पर पूरी दुनियामे जिसका डंका है वो है मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी बनी है मुंबई
ना जाने कितने लोगो की "माँ" जैसी है मुंबई

"मुंबादेवी" का हाथ है जिसके उपर वो है मुंबई
जो हर तबाहीसे हमे बचाती है वो है मुंबई

जिंदगी पलको मे ढेर हो सकती है जहाँ वो है मुंबई
फिरभी सबके दिलों मे आप जिंदा रहोगे जहाँ वो है मुंबई...
 

No comments:

Post a Comment